Sunday, July 5, 2026

WE proudly stand at "127" in 'Global Peace Index'!

दुनिया भर के देशों में शांति, सुरक्षा और अपराध के स्तर का आकलन करने वाले 'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026' (Global Peace Index) के नए आंकड़े जारी कर दिए गए हैं, जो भारत के लिए एक बड़ा रियलिटी चेक हैं। इस रिपोर्ट में यूरोपीय देश 'आइसलैंड' ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लगातार 19वीं बार दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देश होने का अपना रुतबा बरकरार रखा है। इसके बाद न्यूजीलैंड और स्विट्जरलैंड का नंबर आता है। इन देशों में अपराध, पुलिस की बर्बरता और आंतरिक संघर्ष लगभग शून्य के बराबर है। वहीं दूसरी तरफ, विश्वगुरु बनने का दावा करने वाले हमारे देश भारत को इस 163 देशों की सूची में बेहद निराशाजनक 127वां स्थान मिला है। भारत की यह खराब रैंकिंग देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव, हिंसक अपराधों, राजनीतिक अस्थिरता और पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवादों की ओर सीधा इशारा करती है।

No comments:

Post a Comment