Friday, November 13, 2026

Story of Varanasi!

बनारस की सुंदरता वहां के घाट और गलियों से है, यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन अगर आप शहर को थोड़ा गहराई से जानना चाहते है, तो नाविक की बात आपको इंप्रेस कर सकती है। नाविक बताता है कि ‘आप काशी को 3 ही नाम से जानते हैं ना काशी, बनारस, वाराणसी, लेकिन काशी के कई नाम है। 5 नाम जो जरूरी है उनमें से 2- मोक्षनगरी और आनंदवन भी है।’ सामने जल रही चिता को दिखाते हुए नाविक कहता है कि ‘आप जो देख रहे हैं, यही यही मोक्षगनगरी है। यहां पर बोलते हैं कि अगर काशी में एक दिन भी बॉडी नहीं जलेगी तो काशी विश्वनाथ का श्राप है कि वो पूरे शहर को नाश कर देंगे। क्योंकि पूर्व काल में शिव जी और पार्वती मैय्या ने यही स्नान किया था, स्नान के समय माता पार्वती के कान का कर्णिका और शिव जी के मस्तिष्क का मणि यहां पर गिर गया था। इसलिए जगह का नाम पड़ा मणिकर्णिका!’ नाविक बताता है कि ‘माता पार्वती और शिव जी की मणिकर्णिका को ढूंढने के लिए सारे देवी-देवता धरती पर स्नान किए, सभी ने खोजा किसी को नहीं मिला। उस समय शिव जी ने श्राप दिया कि जैसे मैं अपने क्रोध में जल रहा हूं, वैसे यहां का भूमि जलेगा। तब से यहां रोज डेड बॉडी जलता रहता है। फिर भगवान विष्णु जी कछुए का रुप धारण करके आए मणि ढूंढने आए।’ आगे घाट पर नाव चलाने वाला बतता है कि ‘क्योंकि उसे श्राप था, वह धरती पार करते हुए दूसरी ओर कुल्लू-मनाली चला गया। जहां 2 झील है एक गर्म पानी और एक ठंडे पानी का। विष्णु जी जब वहां से मणि और कणि को ढूंढकर ले आए तो शिव जी प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि मैं अपना श्राप तो वापस नहीं ले सकता, लेकिन मैं वरदान देता हूं कि जो भी यहां शरीर को गंगा में स्नान करके जलाएगा, उसे सीधा मोक्ष की प्राप्तो होगी।

No comments:

Post a Comment