Saturday, November 14, 2026
Leader from Italy opines!
हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट कार्यक्रम में इटली के नेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
जियाकोमो फिलिबेक ने कहा कि मेरा मानना है कि इस तरह की सभाएं, सम्मेलन और शिखर बैठकें चिंताजनक चुनौतियों की ओर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। और हमें इसकी रक्षा करने की जरूरत है। इसकी रक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका राहुल गांधी और भारतीय कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होना है। भारतीय कांग्रेस पार्टी और दुनिया भर के कई अन्य साथियों के साथ मिलकर, हम एक प्रगतिशील गठबंधन और ऐसे राजनीतिक आंदोलनों का हिस्सा हैं जो सामाजिक न्याय, जलवायु न्याय, मानवाधिकार और सच्चे लोकतंत्र (भ्रष्ट लोकतंत्र नहीं) जैसे मूल्यों में विश्वास करते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment