Friday, August 14, 2026
Dudh-sagar Waterfall, Goa!
दूधसागर वॉटरफॉल — पहली बार में ही इतना सुंदर लगा की 3-3 बार गया देखने। वह कहते हैं ना कि अगर कोई चीज दिल को अच्छी लग जाती है तो एक बार में मन नहीं भरता तो वही मेरे साथ हुआ था। #Dudhsagar
अब दूधसागर वॉटरफॉल भारत के सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल में से एक है। घने जंगलों के बीच स्थित यह वॉटरफॉल अपने में ही बहुत खास है। और सबसे खास बात इसकी यह लगती है कि इस वॉटरफॉल को आप चलती ट्रेन से भी देख सकते हैं क्योंकि लौंडा से मडगांव का जो रूट है तो इसी रूट पर दूधसागर वॉटरफॉल देखने को मिलता है। इस रूट पर पहले सिर्फ मालगाड़ियां चलती थी। लेकिन इस तरफ काम करने वाले लोग, रेलवे स्टाफ, रेलवे वर्कर इन लोगों को आने में बहुत दिक्कत होती थी क्योंकि इधर रोड वगैरा नहीं है। फिर रेलवे ने इधर से पैसेंजर ट्रेनों को भी गुजरने दिया। और तब से दूधसागर वॉटरफॉल के बारे में और लोगों को पता चला। ऐसा नहीं था कि इस वॉटरफॉल के बारे में लोगों को पता नहीं था लेकिन यहां जाना सभी लोगों के बस की बात नहीं थी। लेकिन फिर जब ट्रेन चलने लगी तो आराम से चलती ट्रेन से लोग दूधसागर वॉटरफॉल देख लेते थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment