Tuesday, August 18, 2026
Waterless - CARWASH!
बिना पानी कार धोकर कमाया ₹4 करोड़।
पानी की किल्लत और गिरते भूजल स्तर से परेशान होकर पुणे के एमबीए ड्रॉपआउट नितिन शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया। पारंपरिक कार वॉश में हर गाड़ी पर 20 से 25 लीटर पानी बर्बाद होता था। इसी बर्बादी को रोकने के लिए नितिन ने बिना पानी के कार धोने का एक ईको-फ्रेंडली तरीका खोजने की ठानी।
शुरुआती दौर में फंड्स की कमी होने पर उन्होंने अपनी सेविंग्स लगाई और पत्नी के गहने गिरवी रखकर ₹10 लाख जुटाए। लगभग 2 साल की रिसर्च और 600 ट्रायल के बाद उन्होंने पौधों के अर्क से एक ऐसा स्प्रे तैयार किया, जो बिना पानी और बिना खरोंच के गाड़ियों को चमका देता है।
आज उनके स्टार्टअप 'GoWaterless' की 22 राज्यों में 200 से अधिक फ्रेंचाइजी हैं। उनका यह इनोवेशन रोजाना करीब 12 लाख लीटर पानी की बचत कर रहा है और सालाना ₹4 करोड़ का रेवेन्यू भी बना रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment