Thursday, August 13, 2026
Tejas Motor-cycle!
मेरठ के गगन विहार निवासी दो सगे भाइयों आशीष और अक्षय कुमार ने अपनी लगन से एक अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक 'तेजस' बनाकर मिसाल कायम की है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान 'तेजस' से प्रेरित होकर बनाई गई यह बाइक महज ₹6 (डेढ़ यूनिट बिजली) के खर्च पर 150 किलोमीटर तक चलती है।
6 महीने की कड़ी मेहनत और शोध के बाद तैयार हुई इस बाइक की रफ्तार 70 किमी/घंटा और लोडिंग क्षमता 300 किलोग्राम है। 1000 वाट की मोटर से लैस इस ई-बाइक को तैयार करने के बाद दोनों भाई इससे हरिद्वार से गंगाजल लेकर भी मेरठ सकुशल लौट आए। ₹25 से ₹30 हजार की किफायती कीमत वाली इस बाइक के पेटेंट के लिए आवेदन किया जा चुका है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment